Chandni Chowk Lok Sabha

चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1956 में अस्तित्व में आया। यह पुरानी दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। चांदनी चौक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक लगभग 3 कि.मी पर स्थित है। लाल किला यहीं पर है। शाहजहां ने अपनी नई राजधानी के बगल में यमुना नदी के तट पर लाल किले की स्थापना की थी। मुगल शाही जुलूस चांदनी चौक से गुजरते थे। यह क्षेत्र पुरानी दिल्ली के मध्य में लाल किले के लाहौरी गेट से शुरू होकर फतेहपुरी मस्जिद तक फैला है। यहां की सबसे बड़ी और प्रमुख जामा मस्जिद इसी क्षेत्र में स्थित है। मुस्लिमों के लिए आस्था का यह प्रमुख केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.